राष्ट्रीय

शिक्षक भर्ती का पेपर व्हाट्सअप पर लीक

whatsappनई दिल्ली( 4 अक्टूबर): केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर व्हाट्सअप पर लीक हो जाने की खबर है। आज देश भऱ के कई सेंटरों पर शिक्षक भर्ती की परीक्षा होनी है।

ये परीक्षा ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की जाती है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है कि आखिर जो पर्चा वाट्सएप पर लीक हुआ है वह देश के किस हिस्से में हुआ है।

ये परीक्षा कुल मिलाकर करीब 2600 पदों के लिए होनी है, जिसके जरिए प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों और पीआरटी के अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button