राज्यराष्ट्रीय

शिमला में घर बनवा रही हैं प्रियंका गांधी

priyanka_shimalaशिमला : प्रियंका गांधी शनिवार को दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला पहुंचीं। यहां उन्होंने नगर के बाहरी हिस्से में बन रहे अपने घर की प्रगति का जायजा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका विमान से चंडीगढ़ पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से सीधे अपने घर के निर्माण स्थल पर पहुंचीं। वह वहां करीब दो घंटे तक रहीं। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर उनके आर्किटेक्ट भी साथ थे। प्रियंका ने कार्य में हुई प्रगति का जायजा लिया और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रियंका पिछले महीने अपनी मां के साथ शिमला आई थीं। उनकी इस यात्रा को गोपनीय रखा गया था। कांग्रेस के किसी स्थानीय नेता या अधिकारी को इसके बारे में सूचना नहीं दी गई थी। उनकी यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उस क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

Related Articles

Back to top button