उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीय

शिवपाल का पीए बताकर, विधायक के बेटे को दी धमकी, केस दर्ज

shivpal-yadav-alcohol-ban_16_05_2016एजेंसी/ यूपी के चुनार के सपा विधायक जगदंबा सिंह पटेल के बेटे पंकज सिंह को बुधवार शाम फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का निजी सचिव विनोद यादव बताकर धमकाया। पंकज ने कैबिनेट मंत्री के यहां पता कराया तो जानकारी मिली कि इस नाम का कोई पीए नहीं है।

 

पंकज ने यहां सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। मिर्जापुर के रहने वाले जगदंबा सिंह चुनार विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। उनके  बेटे पंकज सिंह यहां अलोपीबाग में परिवार सहित रहते हैं। पंकज बुधवार रात सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर महेश पांडेय को बताया कि उन्हें फोन पर धमकी मिली है।

किसी ने शाम को उनके पिता विधायक जगदंबा के मोबाइल पर फोनकर कहा कि वह कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का निजी सचिव विनोद यादव बोल रहा है। उसने विधायक से अपने बेटे पंकज से बात कराने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बताया कि पंकज इलाहाबाद में है। मैं उसे नंबर दे रहा हूं। वह आप से बात कर लेगा।

Related Articles

Back to top button