फीचर्डराष्ट्रीय

शुरूआती रूझान में महागठबंधन ने बनाई बढ़त, NDA पिछड़ा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी –
Bihar-electionपटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम क्या होंगे आज इस पर से पर्दा उठ जाएगा। बिहार की कमान किसके हाथ होगी इतने दिनों से चली खींचातान आज खत्म हो जाएगी। 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल के कारण नतीजों का इंतजार और दिलचस्प हो गया है। बिहार चुनाव पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और फिलहाल बिहार में बदले रुझान के मुताबिक महागठबंधन को बहुमत मिलने के आसार बढ़ गए है और NDA पिछड़ गया है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव और जदयू के वरिष्ठ नेता तथा नीतीश सरकार में मंत्री रमई राम, श्रवण कुमार,श्याम रजक और दामोदर रावत जहां पिछड़ रहे हैं वहीं अब तक के मतगणना के रूझान में जदयू के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बढ़त बना ली है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मिले रूझान में महागठबंधन 145 और राजग 90 सीट पर जबकि निदर्लीय 10 सीट पर आगे है। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल राजद, जदयू और कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है वहीं राजग में शामिल भाजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम),लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) आगे चल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव पटनासाहिब विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के संतोष मेहता ने 358 मत से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह नीतीश सरकार में परिवहन मंत्री रमई राम बोचहा (सु) से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के अनिल कुमार साधु से 2800 मत, संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार नालंदा में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कौशलेन्द्र कुमार से 360 मत, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक फुलवारी सु क्षेत्र से हम के राजेश्वर मांझी से 25 मत, भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत झाझा में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button