उत्तर प्रदेशफीचर्ड

श्रवण साहू का हत्यारा शूटर गिरफ्तार

 अकील के इशारे पर की थी वारदात
लखनऊ। कारोबारी श्रवण साहू की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी अकील के इशारं पर आरोपी ने हत्या की साजिश रची थीे। आरोपियों का खर्च अपराधी अकील चलाता था और साथ में किराये के कमरे में रहता था। श्रवण साहू की हत्या की योजना समझाकर आरोपी कोर्ट में सरेण्डर कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।  एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि अम्बेडकरनगर के पटना मुबारकपुर निवासी सत्यम उर्फ उत्तम उर्फ राकी, बस्ती के इज्जरगढ़, कलवारी निवासी अमन सिंह और अम्बेडकरनगर के दशहरा, समनपुर निवासी अजय पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्यम ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व राजू के मध्यम से अकील से परिचय हुआ, जिसके बाद अकील शिवपुरी कालोनी इन्दिरानगर में सत्यम और अमन के साथ रहने लगा था। इसके साथ ही दोनों का पूरा खर्च भी उठाता था। अपराधी अकील दोनों को श्रवण की हत्या के लिए उकसाता था। आर्थिक तंगी के कारण सत्यम और अमन अपराधी अकील पर पूरी तरह से निर्भर हो गये थे। मौका देखते ही अकील ने दोनों को श्रवण की हत्या के लिए राजी करा दिया। इसी बीच अकील कोर्ट में सरेण्डर कर जेल चला गया। अकील के जेल जाने के बाद सत्यम और अमन अपराधी अकील के ड्राइवर रोहित उर्फ पण्डित को श्रवण की रेकी करने क लिए कहा। रोहित पूरी तरह से श्रवण की रेकी करने लगा।
इसी बीच 31 जनवरी की सुबह सत्यम और अमन सिंह मानस बिहार कालोनी इन्दिरानगर निवासी विवेक वर्मा की पल्सर बाइक लेकर दो घण्टे करीब रेकी की थी। वारदात के दिन आरोपी विवेक की बाइक लेकर श्रवण साहू की दुकान पर पहुंचे, जहां सत्यम ने श्रवण साहू की रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से शिवपुरी कालोनी पहुंचे, जहां दोनों ने कपडे़ बदले और विवेक की बाइक से चाराबाग पहुंचे। आरोपियों ने चारबाग में बाइक खड़ी कर दी और बस से दिल्ली चले गये। दिल्ली जाने के बाद आरोपियों ने विवेक को फोनकर चारबाग में बाइक खड़ी होने की बात बता दी थी। पुलिस का कहना है कि वारदात से पूर्व सत्यम और अमन ने किराये का कमरा खाली कर दिया था। इसके साथ ही कमरे का सामान अजय पटेल के घर रख दिया था। श्रवण साहू को गोली मारने के बाद बदमाश कपडे़ बदलने पहुंचे थे, जहां कपड़े बदलने के बाद वह अजय को उसे छुपाने के लिए दे दिये थे।

Related Articles

Back to top button