अद्धयात्मजीवनशैली

श्रावण का पवित्र महीना आज से शुरू, सात काम भूलकर भी न करें


श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार हर किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए सर्वोत्तम माना गया है। सावन का पहला सोमवार इस बार 30 जुलाई को है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस बार सावन का हर सोमवार बेहद खास है। मनोकामना पूर्ति के लिए इस बार सावन का हर सोमवार अत्यधिक महत्व का माना जा रहा है। सावन में शिव कैलाश त्यागकर भूलोक पर निवास करते हैं। इसलिए सावन में भगवान शिव की आराधना सर्वोपरि है। इतना ही नहीं शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का हर दिन विशेष महत्व का होता है।
क्या करें-
– धतूरा और भांग भगवान श‌िव को अर्प‌ित करें।
– म‌िट्टी से श‌िवल‌िंग बनाकर न‌ियम‌ित इसकी पूजा करें।
– दूध दान करें।
– शाम के समय भगवान श‌िव की आरती पूजा करें।
– इस महीने में अगर घर के दरवाजे पर सांड़ आ आए तो उसे कुछ खाने को दें।
क्या न करें-
– शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए
– कांसे के बर्तन में खाना-खाना चाहिए।
– पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं।
– सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नहीं होता है।
– सावन के महीने में द‌िन के समय नहीं सोना चाह‌िए।
– सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाह‌िए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है।
– भगवान शिव को केतकी का फूल भूल कर भी न चढ़ाएं

Related Articles

Back to top button