श्री कृष्ण के पैरों में मौजूद इन चिन्हों में, आपके एक भी हैं तो किस्मत के धनी होंगे
Dastak DeskApril 30, 2018
40 1 minute read
भगवान श्री कृष्ण के पैरों में 10 ऐसे चिन्ह थे जिन्हें देखकर ही सभी कह देते थे कि यह सामान्य व्यक्ति नहीं कोई महामनव हैं। कहते हैं इन 10 चिन्हों में से एक भी चिन्ह व्यक्ति के पैर में मौजूद हों तो व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। ऐसा व्यक्ति धनवान होने के साथ ही समाज में सम्मानित और प्रतिष्ठित होता है। अपने पांव देखिए क्या आपके पैरों में हैं इनमें से कोई भी एक चिन्ह।
भगवान श्री कृष्ण के तलवे में आधे चांद का निशान था। आधा चांद बहुत ही शुभ माना जाता है यह भगवान शिव के सिर पर शोभा पाता है। आधा चांद पांव में होना बताता है कि व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला होगा।
तलवे और हथेली में मछली का निशान बहुत ही शुभ माना गया है। मछली भगवान विष्णु का ही एक अवतार है और यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शुभ काम से घर से निकलते समय मछली का दिखना अच्छा शगुन माना जाता है।
श्री कृष्ण के तलवे में शंख का निशान मौजूद था। यह निशान बड़ी कामयाबी और संपन्नता का प्रतीक है। आपके तलवे में भी यह निशान हो तो आप बड़े अधिकारी हो सकते हैं।
पैर में धनुष का चिन्ह।
पैर में त्रिभुज का निशान होना शुभ होता है ऐसे व्यक्ति की यश और कीर्ति खूब फैलती है।
ये है अंकुश का निशान तलवे में इस निशान का होना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। यह इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति में प्रबंधन की अच्छी क्षमता होगी और वह जहां भी होगा लोगों पर अपना प्रभाव बनाकर रखेगा।
पैर में कलश का निशान समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक विचारों वाले होते हैं और आदर प्राप्त करते हैं।
पैर में चक्र का निशान होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति लंबी दूरी की यात्रा करने वाला होगा। ऐसे व्यक्ति देश विदेश में जाकर नाम और धन कमाते हैं।
तलवे में ऐसा निशान दयालुता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं और जरुरमंदों की पूरी सहायता करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा को रंक से राजा बना दिया। यह श्री कृष्ण की दयालुता और उदारता का प्रतीक है।