राष्ट्रीय

संविधान दिवस के रूप में जाएगा मनाया 26 नवंबर: PM

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
modiमुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि संविधान अंगीकार करने के दिन 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संविधान के मुख्य निर्माता बी आर अंबेडकर के जीवन के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में यह एक कदम है। मुंबई के इंदु मिल्स परिसर में डा. अंबेडकर स्मारक की आधारशिला रखने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करने का निर्णय किया है। इसी दिन प्रत्येक वर्ष स्कूली बच्चों को संविधान एवं डा अंबेडकर के बारे में बताया जाएगा।’’ पूर्ववर्ती सरकारों पर डा अंबेडकर को भारत रत्न नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत रत्न किसे मिला और कैसे मिला। किन्तु उन्होंने डा बाबासाहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।’’
उन्होंने कहा कि अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें मध्य प्रदेश, दिल्ली का अलीपुर हाउस, इंदु मिल स्मारक, मुंबई में डा अंबेडकर का आवास तथा लंदन में हाल में खरीदा गया भवन शामिल हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ये पंच तीर्थ भारत के लोगों के लिए पवित्र स्थल होंगे। वे सामाजिक एकता के लिए काम करने के प्रेरणा स्थल बनेंगे।’’

Related Articles

Back to top button