State News- राज्यझारखण्ड

झारखंड में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो अन्य घायल

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह नौ बजे अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान दिनेश तुरी (25) पुत्र अर्जुन तुरी, जबकि घायलों की पहचान राजवीर तुरी (33) पुत्र सोना तुरी, रमन तुरी (27) पुत्र त्रिभुन तुरी सभी बंडामक्ख राजधनवार जिला गिरिडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से बंडामक्ख से तिलैया चेन्नई के लिए टिकट कटाने आ रहे थे। इसी दौरान चाराडीह दुर्गा मंडप के समीप हाईवा की चपेट में तीनों युवक आ गए।

ग्रामीणों की मदद और 108 के सहयोग से सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश तुरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो युवकों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोडरमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button