उत्तर प्रदेशफीचर्ड

समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण न हुआ तो भुगतेंगे अधिकारी: जय प्रताप सिंह

लखनऊ। प्रदेश के आबकारी व मद्यनिषेध मंत्री जय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित व समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जिलों में बैठे अधिकारी जनता के लिए और जनताा की समस्याएं दूर करने के लिए काम करें। इस काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी को नतीजे भुगतने होंगे। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सोमवार को जनसुविधा केन्द्र पर जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निस्तारण एवं सामाजिक सरोकारों के कार्य में जुटा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएगी और उत्तर प्रदेश को देश के माडल विकसित राज्य के रूप में बदलेगी। आज सैकडों की संख्या में लोग भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगे शिविर में पहुॅचे। आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके सहयोगी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जसवन्त सैनी, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र प्रातः 11 बजे से जनता की समस्याओं के निराकरण करने के लिए उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेगें। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेगें।

Related Articles

Back to top button