मनोरंजन

समुंदर किनारे बिकनी में योगा करती दिखी एक्ट्रेस आशका गरोडिया

मुंबई: नागिन 2 फेम एक्ट्रेस आशका गरोडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस आशका बिकिनी अवतार में नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं नागिन एक्ट्रेस बिकिनी अवतार में समुंदर किनारे योगा करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आशका ने स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है। बिकिनी पहन कर बड़े ही बोल्ड अंदाज में एक्ट्रेस योगा पोज दे रही हैं। बीच में लहरों के किनारे एक्ट्रेस आशका बकासन करती दिखाई दे रही हैं।

इस पॉश्चर में एक्ट्रेस बड़ी ही आसानी से खुद को ढाले हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें, आशका नागिन सीरियल के अलावा रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल ‘लागी तुझसे लगन’ में एक्ट्रेस आशका निगेटिव किरदार भी निभा चुकी हैं। साल 2017 में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी कर ली थी।

शादी के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर और भी एक्टिव हो गई हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, देखें आशका की ये बिकिनी वाली तस्वीरें जिसमें एक्ट्रेस योगा एंजॉय करती दिख रही हैं

Related Articles

Back to top button