जीवनशैलीपर्यटन

समुद्री जीवन को करीब से देखना है तो करें इन जलीय अभयारण्यों की सैर

जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए भारत में कई समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों का निर्माण किया गया है, जो अपनी समृद्ध जैव-विविधता के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको दुर्लभ जलीय जीव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें ऑलिव रिडले कछुए, खारे पानी के मगरमच्छ और कई स्तनधारी समुद्री जीव शामिल हैं। समुद्री अभयारण्य कई मायनों पर हमारे लिए जरूरी है, बड़े ज्ञान का स्रोत यह जलीय उद्यान जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हमें बचाने में का काम करते हैं। इसके अलावा इनका योगदान देश की अर्थव्यव्था में भी काफी है। इन अभयारण्यों के विकास से राष्ट्रीय पर्यटन को काफी ज्यादा मदद मिलती है। इन्हें आय के बड़े स्रोत के रूप में भी देखा जाता है। इस लेख में जानिए भारत के उन सबसे खास समुद्री अभयारण्यों के बारे में जो आपको समुद्री जीवन के सबसे अद्भुत रूप दिखाएंगे। 

महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान 

महात्मा गांधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान अंडमान द्वीप समूह पर बना भारत का एक प्रसिद्ध समुद्री अभयारण्य है जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 29 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप जलीय जीवन को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। 2004 के सुनामी के बाद इस पार्क को पुनर्वास के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया था। सीजन के दौरान रेड स्किन और जॉली बोई द्वीप पर्यटकों के लिए खोल दिए जाते हैं। फोरेस्ट डिपार्टमेंट ऑफ ए एंड एन आइलैंड एडमिनिस्ट्रेशन के मुख्य वन्यजीव वार्डन के प्रशासनिक नियंत्रण में है। एक रोमांचक सैर के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं। 

गहिरमाथा समुद्री वन्यजीव अभयारण्य 

गहिरमाथा भारत के ओडिशा राज्य का पहला और एकमात्र ऐसा समुद्री अभयारण्य है, जिसमें अन्य जीवों के साथ दुर्लभ ऑलिव रिडले कछुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। बड़ी तादाद में यहां जलीय जीव अन्य स्थानों से यहां स्थानांतरित हो रहे हैं। गहिरमाथा बीच बंगाल की खाड़ी सेभितरकनिका मैंग्रोव को अलग करता है, जो ऑलिव रिडले कछुओं के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। समुद्री जीवन के अद्भभुत नजारों को देखने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। 

मन्नार की खाड़ी, समुद्री नेशनल पार्क

जलीय जीवन देखने के लिए तमिलनाडु स्थित मन्नार की खाड़ी, समुद्री नेशनल पार्क भी खास माना जाता है। इस समुद्री अभयारण्य में 21 छोटे द्वीप और कोरल रीफ शामिल हैं। इस जलीय उद्यान में विभिन्न प्रकार के जलीय जीव और वनस्पति मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां स्तनधारी समुद्री जीवों को भी देख सकते हैं। अगर आप जलीय जीवों पर रिसर्च कर रहे हैं या अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। खास अनुमित के द्वारा आप इन नेशनल पार्क को करीब से समझ पाएंगें। 

Related Articles

Back to top button