मनोरंजन

सस्पेंस-थ्रिलर है फिल्‍म ‘दहिसर चेक नाका’

मुम्बई : ऐसा क्या हुआ कि कश्मीर से आई एक लड़की मुंबई के दहिसर चेक नाका तक आते—आते मुसीबतों में उलझती चली गई। दरअसल, लड़की किसी की तलाश में है और इसी तलाशी अभियान में उसके रास्ते में कई मुश्किलें आती हैं। चूंकि कश्मीर और मुंबई में अलग तरह का कानून है, जिसकी वजह से लड़की को कई तरह की मुसीबतें आती हैं। ए भोले गुरूजी प्रोडक्‍शन (रूचित पटेल) और एडी फिल्‍म्स के बैनर तले बनी हिंदी फिल्‍म ‘दहिसर चेक नाका’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई के गोरेगांव स्थित कृष्‍णा स्‍टूडियो में संपन्‍न हुआ। चूंकि डायरेक्टर अनिल नरयानी लीक से हटकर फिल्‍म बनाने में माहिर हैं। उनके लिए भाषा की कोई सीमा नहीं है। कहानी और फिल्‍म की प्रभावकता उनके लिए महत्‍वपूर्ण होती है, यही वजह है कि उनकी फिल्‍मों का स्‍तर काफी उच्‍च होता है। इस मौके पर फिल्‍म के प्रोड्यूसर हरेश पटेल कहते हैं कि इसमें दर्शकों को रोमांच का भरपूर डोज मिलेगा। हमारी कोशिश है कि फिल्‍म का निर्माण ऐसा हो कि दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस न करें। इसकी पटकथा काफी खूबसूरत है। फिल्‍म में दर्शकों को बहुत कुछ नयापन देखने को मिलेगा। फिल्‍म में कंगना शर्मा, रूसलान मुमताज, रूसद राणा, सृजिता घोष, मुकुल देव, मरियम जाकरिया, अरूण बक्‍क्षी, अतुल भारत पार्चर, नवीन प्रभाकर, मिथिलेश तिवारी, सेजल मनदिवा मुख्‍य भूमिका में होंगे। संगीत दिया है काशी रिचर्ड ने।

Related Articles

Back to top button