फीचर्डराष्ट्रीय

साधू संत के अध्यक्ष बोले साक्षी महाराज बलात्कारी, आदित्यनाथ माफिया

01-1430471700-sakshi-maharajदस्तक टाइम्स/एजेंसी:  नई दिल्ली। देश में असहिष्णुता का हवाला देते हुए राजनैतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। लेकिन इस घमासान में अब साधू संत भी कूद पड़े हैं।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के संत समाज के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णन ने साध्वी प्राची, योगी आदित्यनथ, साक्षी महाराज, ओवैसी जैसे कई नेताओं पर बड़ा हमला किया है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि राजनैतिक दलों के नेता हिंदुओं और मुसलमानों को लड़वाने का काम कर रहे हैं।संत समाज के अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को पूर्वांचल का माफिया बताया है। यही नहीं साक्षी महाराज को उन्होंने बलात्कारी करार दे दिया है। आचार्य ने कहा कि साक्षी महाराज देश को तोड़ना चाहता है और वह गुंडा, बदमाश और माफिया है। उन्होंने कहा कि जो काम पाकिस्तान चाहता है वो ही ओवैसी कर रहे हैं। उनके काम में साक्षी महाराज, साध्वी प्राची और योगी आदित्यनाथ मदद कर रहे हैं। वो ही साक्षी महाराज कर रहे हैं वही साध्वी प्राची कर रही हैं और वही आदित्यनाथ कर रहे हैं। आदित्यनाथ पूर्वांचल के एक माफिया हैं, साक्षी महाराज बलात्कारी हैं। जो इस देश को तोड़ना चाहता है वो गुंडा है बदमाश है, वो माफिया है।

Related Articles

Back to top button