मनोरंजन

सालों बाद रानी की बेस्ट फ्रेंड ऐश्वर्या ने उन्हें लगाया गले, देखें विडियो…

बॉलीवुड में एक्ट्रेस के बीच अक्सर कैट फाइट की खबर देखने और सुनने की मिलती हैं| हालांकि ये एक्ट्रेस कुछ समय पहले एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी लेकिन कुछ कारणो की वजह से ये एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती हैं| बॉलीवुड एक्ट्रेस के कैट फाइट में ऐश्वर्या रॉय और रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल हैं|सालों बाद रानी की बेस्ट फ्रेंड ऐश्वर्या ने उन्हें लगाया गले, देखें विडियो...

 

आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें ऐश्वर्या रानी को गले लगाते हुये नजर आ रही हैं| इस वीडियो के देखने के बाद लगता हैं कि फिर से एक बार ऐश्वर्या, रानी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रही हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो कृष्णा राज कपूर के शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना देने के समय का हैं| उस समय ऐश्वर्या अपनी माँ वृन्दा रॉय के साथ बंगले के बाहर आयी थी|

 

जहां पर अथिया शेट्टी, आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े स्टार मौजूद थे| ऐश्वर्या अपने घर जाने से पहले सभी को गले लगा रही थी इसी दौरान उन्होने रानी को भी गले लगाया| इस तरह दोनों को गले मिलते देख सभी हैरान रह गए| आपको बता दे कि ऐश्वर्या और रानी की दोस्ती 2003 मे आयी फिल्म चलते-चलते की शूटिंग के समय टूटी थी| दरअसल इस फिल्म में ऐश्वर्या रॉय को कास्ट किया जान था|

लेकिन किसी कारणो वश ऐश्वर्या को इस फिल्म से हटा कर रानी को कास्ट किया गया| इसके अलावा इन दोनों की दुश्मनी के कारण अभिषेक बच्चन भी थे| दरअसल फिल्म बंटी और बबली की शूटिंग के समय ये एक-दूसरे को डेट कर रहे थे| लेकिन अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली तभी से इन दोनों के बीच दुश्मनी का सिलसिला शुरू हो गया था|

Related Articles

Back to top button