मनोरंजन

सिंगर अलका याग्निक ने अकेले ही की अपनी बेटी की शादी, 26 साल आकार पति ने किया कन्यादान

इस वेडिंग सीजन कई  मशहूर सलेब्स बैक टू बैक शादी के बंधन में बंधते जा रहे है  और खुद हलचल मची हुई है |ईशा अंबानी की शादी के दिन कपिल शर्मा और रोडीज के को फाउंडर रघु राम की शादी हुई। इनके अलावा तीन सेलेब्स की गुपचुप शादिया हुईं और इसी बीच एक स्टार किड भी शादी के बंधंन में बंधी।

दरअसल, यहां हम बात कर रहे  हैं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक की बेटी सायशा की शादी के बारे में। बता दें 12 दिसंबर के दिन ही अलका की बेटी सायशा भी शादी हुई है। सायशा की शादी में न तो स्टार्स का मेला देखने को मिला और न ही कोई सिंगर यहां पहुंचा| अलका ने बेटी की शादी को काफी प्राइवेट रखा है। हालांकि प्री-वेडिंग फंक्शन्स में कई स्टार्स शामिल हुए। बेटी की शादी में अलका काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने एक गाने पर परफोर्मेंस भी दी।

शादी के दौरान सायशा ने डार्क रेड कलर का लहंगा पहना और अमित ने व्हाउट कलर की शेरवानी। सायशा के प्री-वेडिंग फंक्शन मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी 10-11 दिसंबर को हुए। शादी से पहले हल्दी औऱ मेंहदी के फंक्शन्स में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन समेत कुछ और स्टार्स शामिल हुए थे| वहीं शादी में सिंगर सोनू निगम ने भी शिरकत की थी। सोनू निगम अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।गौरतलब है की सायशा कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई से  पिछले साल 25 दिसंबर को सगाई कर ली थी और काफी लम्बे समय से रिलेशन में रहने के बाद अब ये दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके है |

तेज़ाब फिल्म के गाने “एक दो तीन” से फेमस हुई अलका याग्निक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने आवाज़ का ऐसा जादू चलाया मानो हर कोई उनकी मधुर आवाज़ में खो गया हो.अलका को ना सिर्फ इंडस्ट्री में कामयाबी मिली, बल्कि एक सुपर स्टार की तरह स्टारडम भी हासिल हुआ. इतना स्टरडम पाने के बावजूद उन्होंने अपनी निजी ज़िन्दगी को चकाचौंद से दूर रखा. बहुत कम लोग है जो उनकी लव लाइफ के बारे में जानते है. अलका याग्निक ने शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से 1989 में शादी की थी, लेकिन 26  सालों से वो अपने पति से दूर मुंबई में रह रही है|

लेकिन आपको बता दे के अलका और उनके पति अपने-अपने काम की वजह से अलग रहते है| अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। दोनों अपने करियर को लेकर अलग हुए थे। हाल ही में हुई शादी में अलका के पति बेटी का कन्यादान करने आए। अब अलका ने बेटी की शादी की है।27 वर्षीय सायशा कपूर मुंबई अंधेरी स्थित रेस्त्रां Boveda Bristro की को ऑनर हैं जो अपने दो दोस्तों के साथ चलाती हैं | सायशा ने लंदन के स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया हैं |

हालाँकि सायशा ने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग में भी अपना करियर बनाने की सोची लेकिन सफल नहीं रही और होटल इंडस्ट्री को चुना | सायशा ने मां की राह पर चलते हुए सिंगिंग में भी ट्रेनिंग ली। लेकिन एक दिन की ट्रेनिंग के बाद इसे भी छोड़ दिया था। अलका ने भी कभी अपनी बेटी पर करियर चुनने के लिये दबाव नहीं बनाया, फिलहाल वो मुंबई में होटल मैनेजमेंट फील्ड से जुड़ी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button