फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

सीएम बनने के बाद पहली बार आज शहर आएंगे रघुवर

cm raghuberजमशेदपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आ रहे रघुवर दास का गुरुवार को शहर लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर एग्रिको आवास तक प्रत्येक चौराहे पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। गुरुवार शाम कार्यक्रम की अधिकृत सूचना मिलने के बाद भाजपा की महानगर कमेटी ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई। पार्टी की तरफ से सोनारी एयरपोर्ट, जुस्को गोलचक्कर मोड़, साकची गोलचक्कर, शहीद चौक, पलंग मार्केट, कालीमाटी रोड, आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी मोड़ पर स्वागत कार्यक्रम तय किया गया है। शाम चार बजे एग्रिको मैदान में बस्ती विकास समिति और महानगर भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री रघुवर दास का अभिनंदन किया जाएगा।
दूसरी ओर, बस्ती विकास समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा की अध्यक्षता में एग्रिको में बैठक की। इसके अलावा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रामबाबू तिवारी की अध्यक्षता में भी बैठक हुई। इसमें दोनों संगठनों ने जोरदार स्वागत करने से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने तक की रणनीति बनाई। अधिकृत सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नये साल के पहले दिन खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद हवाई मार्ग से लगभग साढ़े 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां महानगर भाजपा की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। लगभग 12.50 बजे मुख्यमंत्री एग्रिको आवास पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम वे एग्रिको आवास में ही करेंगे। 2 जनवरी को दोपहर दो बजे वे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button