राज्य

सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, इलाज के लिए लाए गए रायपुर

सुकमा।केरलापाल के परियाबगड़े इलाके में आज सुबह 8:30 बजे अचानक IED ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानिए पूरी घटना…
सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, इलाज के लिए लाए गए रायपुर
– सुकमा में चल रहे नक्सली विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादी आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
– शुक्रवार को मिली खुफिया जानकारी के बाद कमांडेंट आरएस शेखावत के नेतृत्व में CRPF की सेकेंड बटालियन दोरनापाल पुलिस के निर्देशन में केरलापाल के परियाबागड़ा पहुंची।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

– इस दौरान वहां नक्सली दिखे, लेकिन वे जंगल का फायदा उठाकर बहुत जल्दी गायब हो गए।

– वहां से जब टीम लौटने लगी तब एक IED ब्लास्ट हो गया जो नक्सलियों द्वारा लगाया गया था।
– इसमें दो जवान कांस्टेबल एके त्यागी और कांस्टेबल मिथुन कुमार घायल हो गए। इन्हें यूनिट हॉस्पिटल सुकमा लाया गया।
– वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर कर दिया गया।
– इनके घुटने और पांव में चोट आई है। फिलहाल इनकी हालत स्थिर है।
– इस बात की पुष्टि सुकमा एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने की।

Related Articles

Back to top button