दिल्लीराष्ट्रीय

सुनंदा पुष्कर होटल में मृत मिलीं

suनई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर शुक्रवार को नई दिल्ली के एक होटल में मृत मिलीं। इस दंपति के बीच एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार के आने के विवाद के बीच एक दिन पहले गुरुवार को ही दंपति ने सुखी वैवाहिक जीवन का दावा किया था। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि दक्षिण दिल्ली में लीला पैलेस होटल के कमरा संख्या 345 में बिस्तर पर सुनंदा मृत मिलीं। थरूर और सुनंदा ने 2०1० में शादी रचाई थी। बताया जाता है कि वह गुरुवार को होटल में आई थी। थरूर लोकसभा में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक दिन पहले गुरुवार को थरूर और पुष्कर ने एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों के बीच संबंध ठीक होने की बात कही थी। इससे पहले थरूर का पाकिस्तानी महिला पत्रकार से कथित संबंध को लेकर दंपति के संबंधों में खटास आ गई थी। पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ थरूर के कथित संबंध की खबरें बुधवार को सुर्खियों में आई थी। लेकिन तरार ने इस संबंध की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। सुनंदा पुष्कर ने एक समाचार पत्र से कहा था कि मेहर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है और वह थरूर का पीछा कर रही है। सुनंदा थरूर की तीसरी पत्नी थी। कश्मीर विश्वविद्यालय से स्नातक सुनंदा की शादी दिल्ली में काम करने वाले एक व्यक्ति से हुई थी जिनकी मौत 14 साल पहले हो गई थी। सुनंदा का 17 साल का बेटा भी है।

Related Articles

Back to top button