राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली पर पटाखों पर बैन लगाने से इंकार किया

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिपावली के त्यौहार पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने से इंकार कर दिया है। बुधवार को तीन शिशुओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुपीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। गौर हो कि दीवाली पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने की मांग करते हुए तीन बच्चों अर्जुन गोपाल, आरव भंडारी और जोया राव भसीन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस देकर जवाब मांगा था।



