अद्धयात्म

सुबह उठते ही हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामो का करें जाप, दूर हो जायेंगे सभी कष्ट

राम भक्त हनुमान जी अपने सभी भक्तों को हर संकट से बचाते है उनकी हमेशा रक्षा करते हैं। जब भी भक्तउन्हें सच्चे मन से याद करते है तो निश्चित रूप से अपने भक्तों के लिए हाजिर होते हैं। वैसे तो केसरीनन्दन को विभिन्न नामों से जाना जाता है लेकिन आज हम आपको उनके ऐसे 12 ऐेसे नाम हैं जिनकी जानकारी भक्तों को शायद ही होगा।सुबह उठते ही हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामो का करें जाप, दूर हो जायेंगे सभी कष्ट

हनुमान जी के इन 12 नामों का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। बारह नामों का निरन्तर जाप करने वाले व्यक्ति की हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।

तो आइये जानते है बजरंग बली के 12 चमत्कारी और असरकारी नाम:

1- ऊँ हनुमान
2- ऊँ अंजनी सुत
3- ऊँ वायु पुत्र
4- ऊँ महाबल
5- ऊँ रामेष्ठ
6- ऊँ फाल्गुण सखा
7- ऊँ पिंगाक्ष
8-ऊँ अमित विक्रम
9- ऊँ उदधिक्रमण
10- ऊँ सीता शोक विनाशन
11- ऊँ लक्ष्मण प्राण दाता
12- ऊँ दशग्रीव दर्पहा

1.प्रात:काल सोकर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेने वाला व्यक्ति दीघार्य होता है।

2.नित्य स्नान के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।

3.दोपहर में नाम लेने वाला व्यक्ति धनवान होता है। दोपहर संध्या के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।

4.रात्रि को सोते समय नाम लेने वाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।

5.लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर ये हनुमान जी के बारह नाम लिखकर मंगलवार के दिन ही ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होता। गले या बाजू में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। भोजपत्र पर लिखने के काम आने वाला पैन नया होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button