स्वास्थ्य

सुबह नाश्ता करके ही घर से निकलें, हमेशा रहेंगे ऊर्जावान

0110-25-10-2016-1477416520_storyimageआजकल की आपाधापी वाली जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि हम अपने काम को ज्यादा महत्व देते हुए जल्दबाजी में बिना नाश्ता किए ही घर से निकल जाते हैं। लेकिन ऐसा करना अपनी सेहत से खिलवाड़ करने के सिवाय कुछ नहीं है। रिसर्च में साबित हुआ है कि अगर आपके शरीर में दिन का कोई खाना अगर सबसे ज्यादा ऊर्जा देता है जो वह है सुबह का नाश्ता।

आप ऑफिस जाने वाले हों या कॉलेज जाने वाले हों आप अपने काम में सही से तभी फोकस कर सकते हैं जब आपके शरीर में एनर्जी हो। अगर आप भूखे रहकर काम करेंगे तो आपका ध्यान बार-बार खाने पर जाएगा। अगर आप सही से सुबह का नाश्ता कर लेते हैं तो आपको भले ही लंच थोड़ी देर बाद मिले पर आपकी ताजगी देर तक बरकरार रहती है। सुबह के नाश्ते का इस्तेमाल अगर आप खुद को लंबे समय तक ऊर्जवान रखने के लिए करना चाहते हैं तो कुछ बातें और ध्यान रखनी होंगी।

इसलिए आपको चाहिए कि आप रात में जल्दी सोएं और हो सके तो शाम को हल्का भोजन लें। ऐसा करने के बाद आप जब सुबह उठेंगे तो आपको तेजी से भूख लेगेगी। अब इस वक्त आप कोई भी हेल्दी नाश्ता भरपेट कर सकते हैं। दरअसल इंसान की बॉडी क्लॉक सूर्य के अनुसार काम करती है। सूरज उगने के बाद जैसे-जैसे तेज होता है वैसे ही पेट की जठराग्नि भी तेज होती और जैसे- जैसे सूरज ढलता है वैसे ही आपकी जठराग्नि भी मंद हो जाती है। कहा जाता है 8 से 10 बजे के बीच जठराग्नि सबसे ज्यादा तेज होती है। इस दौरान आप कुछ भी खा लेते हैं तो वह आसानी से हजम हो जाता है।

सुबह के नाश्ते के तो बहुत फायदे बताए जाते हैं लेकिन हम आपको यहां का कुछ खास फायदे बता रहे हैं जिन्हें पढ़ने बाद आप कभी भी सुबह का नाश्ता लेना नहीं भूलेंगे।

फायदे-

  • रोज सुबह नाश्ता करने वालों यानी खाली पेट न रहने वालों को एसीडिटी की समस्या नहीं होती।
  • सुबह का नाश्ता शरीर के लिए जरूरी ऊर्जा देने साथ ही एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।
  • सुबह का नाश्ता वजन नहीं बढ़ाता और न ही आपको दुबला होने देता। यानी आप बिल्कुल फिट एंड फाइन रह सकते हैं।
  • सुबह का नाश्ता करने से हड्डी संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
 
 
 

Related Articles

Back to top button