अजब-गजबमनोरंजन

सुष्मिता सेन के भाई को डेट कर रही हैं कृति सैनन की बहन!

बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी के पैचअप और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। अब कृति सैनन की बहन को लेकर एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि कृति सैनन की बहन जो बॉलीवुड में एंट्री की राह तलाश रही हैं। वह सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को डेट कर रही हैं।

अभी-अभी: सिंधिया का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा ISIS का गढ़…सुष्मिता सेन के भाई को डेट कर रही हैं कृति सैनन की बहन!

सुष्मिता के भाई दुबई में काम करते हैं। कृति की बहन नुपुर से उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में कृति और सुष्मिता दोनों मौजूद थीं। दोनों की मुलाकात हुई और अब दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। इंडस्ट्री में गॉसिप्स उड़ाने वाले लोगों को अब इस खबर का इंतजार है कि दोनों को किसी फिल्म में साथ कास्ट किया जा रहा है।

नुपुर ने तो अभी बॉलीवुड में एंट्री ली भी नहीं है और उनके अफेयर की खबरें आ रही हैं। वहीं कुछ समय पहले कृति सैनन का नाम उनके राब्ता कोस्टार सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा जा रहा था। लेकिन लगातार खबरें आने पर सुशांत सिंह से रिलेशनशिप को लेकर कृति ने चुप्पी तोड़ी थी और कहा था वे दोनों एक दूसरे को को-स्टार के तौर पर पसंद करते हैं। लिहाजा इन बेसलेस बनाई गई कहानियों में कोई सच्चाई नहीं है।

बता दें कि कृति और सुशांत की बढ़ती नजदीकियों पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अब इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया है। इतना ही नहीं डेटिंग की खबरों से परेशान दोनों ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर रखी गई एक पार्टी में अलग-अलग एंट्री ली थी। जहां कृति कार में बैठी नजर आईं। वहीं, सुशांत बाइक से वहां पहुंचे। कृति सुशांत के साथ राब्ता में काम कर रही हैं। सुशांत इससे पहले एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी में साथ नजर आए थे।

 

Related Articles

Back to top button