अद्धयात्म

सुहागिन महिलाओं को कभी नही करना चाहिए इन पांच चीजों का बंटवारा, वरना पड़ सकता लेने के देने

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सुहागिन महिलाओं को बंटवारा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इन चीजों का बंटवारा करने से जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इनका बंटवारा करने से क्या नुकसान होने की मान्यता है।सुहागिन महिलाओं को कभी नही करना चाहिए इन पांच चीजों का बंटवारा, वरना पड़ सकता लेने के देने

1. सिंदूर: वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि किसी भी सुहागिन महिला को अपने सिंदूर का बंटवारा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पति का प्यार बंट जाता है। बता दें कि तिरछी मांग निकालकर सिंदूर लगाने को भी अशुभ माना गया है।

2. बिछिया: सुहागिन महिलाएं बिछिया अपने पैर में धारण करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बिछिया का भी बंटवारा नहीं करना चाहिए। बिछिया को पैरों का अंतिम आभूषण माना जाता है। माना जाता है कि बिछिया का बंटवारा करने से सौभाग्य खत्म होता है।

3. बिंदी: वास्तु शास्त्र में बिंदी का बंटवारा करने के लिए भी मना किया गया है। दूसरे के माथे से उतारकर बिंदी लगाने को पाप माना गया है। कहते हैं कि बिंदी का बंटवारा करने से पति-पत्नी के बीच कलह शुरू हो जाती है।

Related Articles

Back to top button