व्यापार

सेंसेक्स 128 अंकों की बढ़त पर बंद, निफ्टी ने 8,550 का स्तर तोड़ा

download (4)एजेंसी/ मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 27,900 से ऊपर निकल गया और निफ्टी ने 8,550 का स्तर तोड़ रिया। फार्मा, रियल एस्टेट और तेल-गैस शेयरों में जोरदार लिवाली हुई। सेंसेक्स 128.27 अंक यानी 0.46 फीसदी तेजी के साथ 27,915.89 पर बंद हुआ। निफ्टी 8,565.85 के स्तर पर रहा, जिसमें 37.30 अंक या 0.44 फीसदी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों ने लार्जकैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें अच्छे वॉल्यूम के साथ लिवाली हुई। एनएसई में तेजी वाले शेयरों की तादाद गिरने वाले शेयरों के मुकाबले करीब दोगुनी रही। बाजार की तेजी में फार्मा, रियल एस्टेट और तेल-गैस शेयरों ने बड़ी भूमिका निभाई।

फार्मा इंडेक्स 2.5 फीसदी चढ़ा 

बीएसई का तेल-गैस इंडेक्स 1.5 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ और फार्मा इंडेक्स में 2.5 फीसदी उछाल आया। रियल एस्टेट इंडेक्स में भी 2.25 फीसदी तेजी दर्ज की गई।

अरबिंदो फार्मा में 5 फीसदी उछाल 

अरबिंदो फार्मा में करीब 5 फीसदी उछाल आया। टाटा पावर, कोल इंडिया और बीएचईएल के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त पर बंद हुए। सिप्ला में भी 2.5 फीसदी तेजी रही। दूसरी तरफ विप्रो में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और आइडिया की ट्रेडिंग भी गिरावट पर बंद हुई

Related Articles

Back to top button