टॉप न्यूज़व्यापार

सेंसेक्स 300 अंक गिरा, कमजोर ग्लोबल रुझान, पी-नोट्स पर सख्ती का असर

एजेंसी/ sensex_down_web_2016513_164747_13_05_2016मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुझान और पी-नोट्स पर बाजार नियामक सेबी की सख्ती इसकी प्रमुख वजहें रहीं। इसके अलावा महंगाई बढ़ने और औद्योगिक उत्पादन सुस्त पड़ने का असर भी देखा गया।

सेंसेक्स 300.65 अंक यानी 1.17 फीसदी गिरावट के साथ 25,489.57 पर बंद हुआ। निफ्टी 85.50 अंक या 1.08 फीसदी गिरकर 7,814.9 के स्तर पर रहा। छोटी-मझोली कंपनियों के शेयर में गिरावट कम रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी गिरा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

मीडिया इंडेक्स को छोड़कर एनएसई के बाकी सभी सूचकांक गिरकर बंद हुए। मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए। फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स और बैंक निफ्टी में 1 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, मीडिया इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ।

हिंडाल्कों, आयशर मोटर्स और अडाणी पोर्ट में 3-4 फीसदी गिरावट आई। एचयूएल, एचडीएफसी और गेल जैसे शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिरे। दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, आइडिया सेल्युलर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स की ट्रेडिंग 1-2 फीसदी बढ़त पर बंद हुई।

 
 

Related Articles

Back to top button