मनोरंजन

सोनम कपूर ने फिर बदला अपना नाम


मुम्बई : सोनम कपूर शादी के बाद अपना नाम बदलकर अपने फैंस को चौंका चुकी हैं। अब उन्होंने एक बार फिर ऐसा किया है जिसे देखकर उनके फॉलोअर्स चौंक गए। उन्होंने हाल ही में ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर जोया सिंह सोलंकी कर लिया है। अगर आपको नहीं पता है कि उन्होंने ऐसा क्योंकि किया तो बता दें कि उनकी अगली फिल्म आ रही है द जोया फैक्टर। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। दलकीर फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर कर चुके हैं। मानना पड़ेगा कि मेकर्स फिल्म प्रमोशन के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म द जोया फैक्टर अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर बेस्ड है।

फिल्म का नाम भी वही है। फिल्म जोया सोलंकी नाम की राजपूत लड़की की कहानी है। यह लड़की अपनी एडर्वटाइजिंग एजेंसी में काम करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान उनका लकी चार्म बन जाती है। बाद में जोया को स्किपर निखिल खोड़ा से प्यार हो जाता है जो कि कल जैसी चीजों पर भरोसा नहीं करता। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button