उत्तर प्रदेशफीचर्ड

सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं- डॉ. नीलकण्ठ तिवारी

लखनऊ। सूचना तंत्र अगर फेल होता है तो राज्य की सत्ता फेल हो जाती है। राज्य की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और जनता की पीड़ा से सत्ता को अवगत कराने में सूचना तंत्र की अहम भूमिका होती है। महाभारत काल में भी इसका जिक्र है। स्वयं नारद ऋषि ने धर्मराज से कहा था कि राजसत्ता को सफल बनाने का सबसे अहम मूल मंत्र जनता के साथ अच्छा संवाद कायम करना होता है। यह बात सूचना राज्य मंत्री डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने गुरूवार को यहां सूचना सभागार में ‘‘सरकारी कार्यों में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग’’ पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे और अन्तिम दिन कही। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र वैदिक काल से चला आ रहा है। डॉ. तिवारी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की बेहद उपयोगिता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने अपने शपथग्रहण के दूसरे दिन ही बैठक में मंत्रियों से सोशल मीडिया पर सक्रिय होने को कहा था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक मंत्री सोशल मीडिया पर काम करने के लिए एक सहायक रखे। उन्होंने सोशल मीडिया सेल बनाने पर भी जोर दिया था। राज्य मंत्री डॉ. तिवारी ने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार सोशल मीडिया के जरिए जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कितनी गम्भीर है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनता की प्रतिक्रिया जानने का बहुत अच्छा माध्यम है। एक लाइन के पोस्ट पर हम हजारों कमेन्ट के जरिए किसी विषय पर लोगों की राय जान सकते हैं।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्मार्ट फोन देगी सरकार
इससे पहले प्रमुख सूचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को हुई कार्यशाला के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के जरिए आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए सूचना विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षित करने की पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति में स्मार्ट फोन सबसे अहम अस्त्र है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि सूचना विभाग के लोगों को इस काम के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जायेगा, इसके अलावा अन्य विभाग को भी इस उद्देश्य से यह सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन के साथ डॉटा भी प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर सूचना निदेश अनुज कुमार ओझा ने सोशल मीडिया के जरिए सरकारी नीतियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
मोदी सरकार का हर मंत्री फेसबुक पर, विभाग भी कर रहे इस्तेमाल
कार्यशाला की शुरूआत में फेसबुक के साउथ एशिया के प्रमुख एवं पॉलिसी प्रोग्राम मैनेजर-कम्यूनिकेशन पॉलिसी नितिन सलूजा ने सोशल मीडिया की उपयोगिता पर विभिन्न विभागों से आये लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2017 तक फेसबुक पर 1.86 बिलियन, व्हाट्सअॅप एवं मैसेन्जर पर 01 बिलियन तथा 500 मिलियन लोग इन्सटाग्राम पर हर महीने जुड़ रहे थे। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आज भारत में 178 मिलियन लोग मोबाइल पर फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। इनमें 95 मिलियन हर रोज अपना अकाउण्ट देखते हैं।
01 जुलाई से मतदाता रजिस्ट्रेषन की मुहिम चलायेगा फेसबुक
उन्होंने कहा कि फेसबुक में सरकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का भी काम किया है। चुनाव में लोगों को वोट डालने के प्रति भी जागरूक किया गया। आज केन्द्र सरकार के सभी 75 मिनिस्टर फेसबुक पर सक्रिय हैं। 27 मुख्यमंत्री का फेसबुक पर अपना पेज है। भारत निर्वाचन आयोग, नीति आयोग, प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो सहित सभी इसका उपयोग कर रहे हैं। 01 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता रजिस्ट्रेशन की मुहिम फेसबुक शुरू करने जा रहा है, जिसका लाभ सभी को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button