उत्तराखंडराज्य

स्कूल के लिए आफत बनी बारिश

देहरादून: राजधानी दून में रूक-रूककर हो रही वर्षा अब आफत दिखायी देने लगी है। अनेक क्षेत्रों में जल भराव की सूचनाएं मिल रही हैं। राजधानी दून में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण वर्षा का जल अनेक क्षेत्रों सहित मुख्य मार्गो में भर रहा है। जिससे शहरवासियों का जीना दूभर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अब पछवा दून में भी वर्षा कहर बरपा रही है। गत रात हुयी मूसलाधार वर्षा के कारण कालसी स्थित आदर्श एकलव्य आवासी विद्यालय में वर्षा का पानी व मलबा घूस गया। जिसके कारण विद्यालय परिसर का भूतल दूर-दूर तक मलबे से ढक गया।
इसके कारण विद्यालय का फर्नीचर खराब हो गया। विद्यालय की दशा को देखकर प्रशासन ने व्यवस्था ठीक होने तक विद्यालय में छुट्टी घोषित कर दी। गनिमत यह रही कि विद्यालय का हॉस्टल ऊंचाई में होने के कारण वहां वर्षा के पानी से कोई नुकसान नहीं हुआ। कक्षों के साथ ही कम्प्यूटर कक्ष आदि में 7 से 8 फीट तक मलबा भर गया है। मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने सेना की भी मदद ली है। बताया जाता है कि विद्यालय के ठीक ऊपर लोनिवि ने सड़क कटिंग का कार्य किया था। इसका मलबा डम्प करने की बजाए सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया। बारिश से यह मलबा सीधे विद्यालय परिसर में घुस गया। प्रशासनिक भवन से कुछ दूरी पर उनका छात्रावास स्थित है जिसमें कुल 343 छात्र रह रहे हैं। जिनमें से 329 छात्र वर्तमान में उपस्थित हैं। उक्त विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा जनजातिय बच्चों के लिए संचालित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button