मनोरंजन

स्टार भारत के नए शो ‘जगजननी माँ वैष्णो देवी‘ से अभिनेता मिलिंद सोमन भगवान शिव के अवतार में करेंगे अपना टीवी डेब्यू

मुम्बई : स्टार भारत काफी समय से पौराणिक शोज बनाने में अपनी पकड़ मजबूत किए जा रहा है,जिसमें ‘देवों के देव महादेव‘ और हाल ही में ‘राधाकृष्ण‘ जैसे शोज सफलता की सीढ़ियां पार करा रहे हैं। इसी कड़ी में अब स्टार भारत का अगला शो आ रहा है ‘जगजननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की‘ जो 30 सितम्बर को ऑन एयर होने जा रहा है। खबरों के अनुसार इस शो में अभिनेता मिलिंद सोमन शिव का किरदार निभाने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शिव के किरदार के लिए अभिनेता मोहित रैना को चुना गया था, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।

ऐसे में अब यह किरदार मिलिंद सोमन निभाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिलिंद सोमन टीवी पर पहली बार एक भगवान के अवतार में नजर आने वाले हैं।इससे पहले उन्होंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है इसलिए वह अपने फैन्स का रिएक्शन जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। मिलिंद सोमन अपने फैन्स के लिए न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक फिटनेस प्रोत्साहक भी हैं। ऐसे में दर्शक उन्हें भगवान शिव के अवतार में देखकर खुश न हों यह भला कैसे हो सकता है। जल्द देखिए 30 सितम्बर से ‘जग जननी माँ वैष्णोदेवी-कहानी माता रानी की‘ शो हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।

Related Articles

Back to top button