राष्ट्रीय

स्टिंग ऑपरेशन मामला: अवधेश कुशवाहा पर प्राथमिकी दर्ज

दawadheshkushwaha_650_144472945060_650x425_101315031735स्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रहे अवधेश प्रसाद कुशवाहा के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है क्योंकि पुलिस ने उन पर एक स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है.

सोमवार रात दर्ज की गई प्राथमिकी
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने कहा, ‘ सचिवालय थाने में सोमवार रात अवधेश प्रसाद कुशवाहा पर प्राथमिकी दर्ज की गई.’ एसएसपी ने कहा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट राजीव मोहन सहाय की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई. एसएसपी ने कहा कि सचिवालय के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार चौधरी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

प्राथमिकी भादंसं की धारा 171 (सी) के तहत दर्ज की गई है जो चुनावों को नाहक प्रभावित करने से संबंधित है. इसके अलावा धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा लागू किए गए आदेश की अवज्ञा) और 420 (ठगी) को भी प्राथमिकी में जोड़ा गया है.

कुशवाहा ने दे दिया था इस्तीफा
चुनाव आयोग के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कार्यकारी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आई है, जिसमें जिलाधिकारी से कहा गया है कि घटना की जांच करें. नीतीश कुमार कैबिनेट में शहरी विकास, उत्पाद और निबंधन मंत्री रहे कुशवाहा ने स्टिंग का वीडियो सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया था. जद (यू) ने उन्हें पूर्वी चम्पारण जिले के पीपरा विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी से भी हटा दिया था.

मामले की सच्चाई लाएंगे सामने
इस बीच कुशवाहा ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पर अपने निकट सहयोगी श्याम बाबू प्रसाद को इस सीट से जीत दिलाने के लिए उनके खिलाफ कथित षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह इस मामले की सच्चाई सामने लाने के साथ ही षड्यंत्रकारियों का भी भंडाफोड़ करेंगे.

Related Articles

Back to top button