मनोरंजन

“स्त्री”मूवी को मुनाफ़ा इतना पाई-पाई हुआ वासूल


मुंबई। यह साल बॉक्स ऑफ़िस के लिए कमाल का रहा अप्रैल और जुलाई को छोड़ कर हर महीने एक फिल्म 100 करोड़ या उससे ऊपर की कमाई कर चुकी हैं। मार्च, जून और अगस्त में तो दो-दो फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब की मेम्बरशिप ले ली। इनमें सबसे नई मूवी स्त्री है जिसे बहुत हे बड़ा मुनाफ़ा हुआ है।राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति ख़ुराना, अभिषेक बनर्जी और स्त्री यानि चुड़ैल बनी फ्लोरा सैनी ने मिल कर लोगों के दिलों में जो कॉमिक और डर का कॉम्बिनेशन किया है वो इतना कमाल का रहा कि फॉरेन मीडिया ने भी स्त्री को लेकर जबरदस्त कमेंट्स किये हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 105 करोड़ आठ लाख रूपये तक पहुंच गई है जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 150 करोड़ से अधिक हो चुका है। स्त्री, निर्माता दिनेश विजन और राज निदिमोरू- कृष्णा डीके के लिए फायदे का सौदा साबित हुई है। मुनाफ़ा अब तक 53 करोड़ 95 लाख रूपये आंका गया है। अब आप इसका गणित समझिये। स्त्री को बनाने में प्रिंट और पब्लिसिटी के साथ करीब 23 करोड़ रूपये का ही खर्चा आया है। इसे आप छोटे या लोअर बजट कटेगरी में रख सकते हैं। छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली स्त्री का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 115 करोड़ और ओवरसीज से 10 करोड़ रूपये माना जा रहा है। इस फिल्म को अब तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस से 51 करोड़ 75 लाख रूपये  और ओवरसीज मार्केट से साढ़े चार करोड़ रूपये की आमद हुई है। इतना ही नहीं फिल्म ने 20 करोड़ 70 लाख रूपये डिजिटल, सेटेलाईट और म्यूज़िकल राइट्स बेच का कमाये हैं। यानि घरेलू मार्केट से फिल्म को 76 करोड़ 95 लाख रूपये की आय हुई है। अगर इसमें से 23 करोड़ रूपये के बजट की लागत को घटा दिया जाय तो 53 करोड़ 95 लाख रूपये का मुनाफ़ा होता है। ये 234.57 प्रतिशत का इन्वेस्टमेंट है। फिल्म के गानों ‘ मिलेगी मिलेगी…’ और ‘कमरिया…’ ने भी सोने पर सुहागा का काम किया।

Related Articles

Back to top button