राष्ट्रीय

हथियारों के लिए अमेरिका पर बढ़ रही है भारत की निर्भरता

Chinook_and_Apache_smallनई दिल्ली (4 सितंबर): भारत की हथियारों के प्रति अमेरिकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। अमेरिका के साथ हाल में हुए नए सौदे के तहत भारत उससे 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलिकॉप्टर खरीदेगा।

विमान कंपनी बोइंग और अमेरिकी सरकार के साथ हुआ यह सौदा 300 करोड़ डॉलर यानी करीब 18,000 करोड़ रूपए का है। युद्ध और आपातकाल में भारी साजो-सामान लेजाने में सक्षम और हमला करने में निपुण माने जाने वाले इन 37 हेलिकॉप्टरों का जत्था 2018-19 तक भारत पहुंच जाएगा।

भारत पिछले एक दशक से अमेरिकी कंपनियों के साथ करीब 1000 करोड़ डॉलर का रक्षा सौदा कर चुका है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button