अपराधराज्य

हैड कांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा, निलम्बित

2015_11image_01_57_476629010bribe-llदस्तक टाइम्स/एजेंसी-
चंडीगढ़: पुलिस जो हमारे सुरक्षा और सहायता के लिए है, जूस वाले से 1 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किए गए चंडीगढ़ पुलिस के एक हैड कांस्टेबल (निलम्बित) राम निवास को सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। केस 13 जून 2012 का है। सैक्टर-20 की आजाद मार्कीट में जूस की रेहड़ी लगाने वाले सतीश ने राम निवास के खिलाफ सी.बी.आई. को शिकायत दी थी। उसका कहना था कि हैड कांस्टेबल राम निवास उससे वहां रेहड़ी लगाने की एवज में 5 हजार रुपए मंथली मांग रहा है। सतीश ने राम निवास से किस्तों में रिश्वत देने की बात कही। पहली किश्त देने के लिए ही 13 जून को सतीश ने राम निवास को मार्कीट बुलाया। जैसे ही सतीश ने उसे एक हजार रुपए दिए वैसे ही सी.बी.आई. टीम ने उसे रिश्वत लेते दबोच लिया। सी.बी.आई. ने कांस्टेबल राम निवास के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button