झारखण्डराज्य

भतीजी को बोकारो से अगवा कर जमशेदपुर में किया दुष्कर्म, वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी

घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा कर किया था बेहोश, जमशेदपुर के एक कमरे में बंधक बना कर रख रहा था। - Dainik Bhaskar

बोकारो में रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां अपने फूफा ने सगी भतीजी को अगवा कर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर बालीडिह पुलिस ने जमशेदपुर निवासी फूफा सुखदेव पोद्दार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता बालीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया है कि 17 जून को जैनामोड़ से घर लौटने के क्रम में आरोपी फूफा सुखदेव पोद्दार ने घर छोड़ देने के बहाने कार में बैठा लिया। कार में ही कुछ केमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब वो जमशेदपुर पहुंची तो उसे होश आया। शोर मचाने की कोशिश की तो फूफा ने पीटकर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर चला गया।

मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया

कुछ घंटों के बाद लौटा तो पीड़िता के मांग में जबरन सिंदूर डाल दी। इसके बाद जबर्दस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो व फोटो भी बना लिया। हैवानियत करने के बाद उस वीडियो फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।

परिजन 5 दिन से बेटी को तलाश रहे थे

इधर युवती के परिजन लगातार बच्ची की तलाश कर रहे थे। इस बीच उन्हें बेटी के जमशेदपुर में होने का संदेश मिला। फिर जमशेदपुर पंहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त करवा कर बोकारो लाए और थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। बालीडीह पुलिस आरोपी फूफा को गिरफ्तार करके जमशेदपुर से बोकारो लाई है। (बोकारो से इनपुट- हेमंत कुमार )

 

Related Articles

Back to top button