मनोरंजन

हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ नजर आए अर्जुन कपूर, पहचान पाना मुश्किल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कभी पुरानी तो कभी नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी एक ऐसी थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।

फोटो में अर्जुन के साथ हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन के एक और दोस्त हैं। फोटो में अर्जुन काफी यंग नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से बहुत पहले की है। अर्जुन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि बस अपने लड़कों के साथ घूम रहा हूं।

इससे पहले अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी। फोटो में अर्जुन के अलावा सोनम कपूर, चचेरे भाई मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह नजर आए। अर्जुन ने फोटो पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, ‘जब ये सब खत्म हो जाएगा तो मेरा एक सुझाव है कि हमें इस तस्वीर को दोबारा रिक्रिएट करना चाहिए। तुम लोग क्या कहते हो?

स्मृति खन्ना के घर आई नन्ही परी, इंस्टाग्राम शेयर की फोटो
अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारों ने काम किया था। अब उनकी अगली फिल्म दिबाकर बनर्जी के साथ आ रही है। फिल्म का नाम है संदीप और पिंकी फरार।

Related Articles

Back to top button