अद्धयात्म

1 अगस्त से चमकने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, शनिदेव की बरसेगी कृपा

देवताओं में शनि देव को सबसे क्रोधी देवता के रूप में जाना जाता है इनके नाम मात्र से ही व्यक्ति के मन में डर बैठ जाता है। हर व्यक्ति इनके क्रोध से बचने के लिए इनकी पूजा-अर्चना करता है। जिससे शनि देव प्रसन्न हो सके और उनके जीवन में खुशियों का आगमन हो। ज्योतिष में शनि देव को पापी ग्रह के रूप में माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर शनिदेव की किसी व्यक्ति के ऊपर बुरी दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति का जीवन नर्क के समान हो जाता है। वह अपने जीवन में दुख का ही सामना करता है परंतु अगर शनि देव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो तो उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। परंतु शनि देव किसी को बिना किसी वजह के परेशान नहीं करते हैं यह न्याय प्रिय हैं और यह मनुष्य के कर्म के अनुसार ही उसको फल देते हैं।

जैसा मनुष्य का कर्म होगा उसी के अनुसार अच्छे और बुरे फल को निर्धारित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 1 अगस्त से शनि देव की दृष्टि में परिवर्तन होने वाला है जिसकी वजह से ऐसी पांच राशियां है जो बहुत ही खुशनसीब साबित होने वाली है इनके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और इनको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मेष राशि
मेष राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर 1 अगस्त से शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपको अपने दैनिक जीवन में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शनि देव की दृष्टि में हो रहे बदलाव की वजह से जो व्यक्ति व्यापारी हैं उनको व्यापारिक क्षेत्र में अपार धन लाभ प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपके कोई कार्य काफी लंबे समय से बाधित है तो वह सफलतापूर्वक तेजी से बनेंगे, परंतु आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है। अन्यथा अगर आप अधिक क्रोध करेंगे तो आपके जो कार्य बन रहे हैं वह भी बिगड़ सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलने वाला है आप अपने जीवन में सफलता की बुलंदियों को छुएंगे आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले व्यक्तियों को 1 अगस्त से शनि महाराज की दृष्टि में परिवर्तन होने की वजह से आपको बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आपके जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आप इस दौरान किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में आने वाली सभी बुरी शक्तियां और दुश्मनों का नाश होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ-साथ आपको अपने मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही बेहतरीन पल व्यतीत करने वाले हैं। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा आपके सभी दुख दूर होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्तियों को 1 अगस्त से शनि महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। आपके जीवन में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों का आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। आपका विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा। अगर आप निर्धनों और असहाय व्यक्तियों की सहायता करेंगे तो इससे शनिदेव अधिक प्रसन्न होंगे और आपको बहुत ही अच्छा फल देंगे। समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु किसी के ऊपर आंखें बंद करके भरोसा ना करें अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए 1 अगस्त के बाद का समय बहुत ही आनंददायक साबित होने वाला है। शनि देव की दृष्टि में परिवर्तन से इनको बहुत ही लाभ मिलेगा। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको अपने क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके जीवन में इतनी खुशियां आएंगी कि आप अपने सभी दुखों को भुला देंगे। सुबह उठकर सबसे पहले शनि महाराज का स्मरण कीजिए। आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपको अपार सफलता प्राप्त होने की पूरी पूरी संभावना है। आने वाले समय में आप तेजी से प्रगति करेंगे। आप सभी कठिनाइयों को पार करते हुए अपने क्षेत्र में नाम कमाएंगे। शनि महाराज की कृपा से आपका आने वाला समय बहुत ही खास रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का 1 अगस्त के बाद का समय बहुत ही खास रहेगा। इस राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर शनि महाराज की असीम कृपा रहेगी। खास तौर पर नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए आने वाला समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इस राशि वाले व्यक्तियों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति होने की संभावना बनी हुई है। आपके द्वारा किए गए कार्यों से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। कुल मिलाकर आने वाला महीना आपके जीवन को पूरी तरह बदल देगा।

Related Articles

Back to top button