अद्धयात्मजीवनशैली

11 अगस्त को है हरियाली अमावस्या, बारह राशियों पर क्या होंगे प्रभाव और उपाय


ज्योतिष डेस्क : पवित्र माह में श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को भी प्रदर्शित करती है। इस दिन के 12 राशियों पर भी प्रभाव होते हैं-
मेष : मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए। उपाय-शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।
वृषभ : वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।
मिथुन : मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
कर्क : सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।
सिंह : सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूलफल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। उपाय-शनि अमावस्या के दिन मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।
कन्या : कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे। उपाय-शनि अमावस्या के दिन वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
तुला : तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। साथ ही शनि मंदिर जरूर जाएं।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उपाय-शनि अमावस्या के दिन नैतिकता का दामन पकड़े। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचार को दान में दें।
धनु : धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।
मकर : मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी। उपाय-शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में नीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।
कुंभ : कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी। उपाय-शनि अमावस्या के दिन 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उसार करके 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।
मीन : मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि का प्रबल योग। उपाय : शनि अमावस्या के दिन मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

Related Articles

Back to top button