राज्य

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग, दमकल की 12 गाडियां मौजूद

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार, भलस्वा लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को फिर से भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। इस आग की वजह से आसपास के इलाकों में जहरीला धुआं फैल रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि, उन्हें एक कॉल आया था, जिसमें बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर तेजी से आग जल रही है। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां रवाना हो गईं। आग को बुझाने का प्रयास जा जारी है।

जानकारी के मुताबिक, इस भलस्वा लैंडफिल साइट 39 दिन हो गए है आग लगे। जिसका तेजी से बुझाने का प्रयास जारी है। लेकिन गर्मी के कारण कूड़ा सूख जाने से यहां आग फैलाती रहती है। हालांकि, शुक्रवार को अचानक आग बढ़ने से फायर विभाग को इस बात की सूचना दी गई।

बता दें कि, इससे पहले 26 अप्रैल को भी भलस्वा लैंडफिल स्थल में आग लग गई थी। इस साल ही गाजीपुर लैंडफिल साइट में पांच बार आग लगने की घटना हुई है। जबकि, 28 मार्च को वहां लगी आग पर काबू पाने में 50 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था।

Related Articles

Back to top button