अजब-गजब

14 साल तक खुद को समझती रही लड़की… एक दिन पता चला कि वो तो लड़का है

लड़कों की तरह आवाज होने पर गए डॉक्टर के पास लक्ष्मी 14 साल से लड़कियों की तरह स्कूल भी जा रही थी और घर में भी रह ही थी। हाल ही में अचानक उसकी आवाज लड़कों की तरह होने लगी। साथ ही कुछ और आदतें भी उसने ऐसी ही कीं।

14 साल तक खुद को समझती रही लड़की... एक दिन पता चला कि वो तो लड़का हैजब उसने माता-पिता को बताया कि वो खुद को लड़कों की तरह महसूस कर रही है तो पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कहा कि वो लड़की नहीं लड़का है। डॉक्टरों ने बताया कि प्राइवेट पार्ट के विकसित ना होने की वजह से माता पिता बचपन में उसे लड़की समझ बैठे। डॉक्टर ने बताया कि ‘हाइपोसेडियास अबनॉर्मल ओपनिंग ऑन द अंडरसरफेस ’ की स्थिति में प्राइवेच पार्ट की बनावट ऐसी हो जाती है कि यूरिन के लिए ओपनिंग काफी पीछे होता है।

ऐसे बच्चों को माता-पिता लड़की समझ लेते हैं। ये बहुत रेयर केस में होता है। ऑपरेशन के बाद हुआ ठीक डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद लड़का ठीक है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा। उसके जीन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। डॉक्टरों ने बताया है कि वो तेजी से रिकवर हो रहा है। इस बच्चे का कहना है कि वो लड़का बनकर खुश है। अब वो अपने बाल कटाएगा और क्लास में लड़कों के साथ बैठेगा।

Related Articles

Back to top button