अद्धयात्म

16 जुलाई राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा जाने क्या कहती है आपकी राशि…

मित्रों हमारे जीवन में ग्रहों की चाल महत्‍वपूर्ण स्‍थान है, क्‍योंकि ऐसे तो हम यह मानते ही है, कि मेहनत हर किसी की किस्मत बदल देती है, पर इसके साथ यह भी देखा जाता है, कि आपके तारे क्या कह रहें है, और किस तरह के संकेत दे रहे है, इसके संबंध में जानकारी के लिये हमें ज्योतिष विद्या का प्रयोग लेना पड़ता है, और इस विद्या के अनुसार ग्रहों का प्रभाव देखा जाता है, ग्रहों के प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा ही रहते है। हर दिन बदलते हुये ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा तो कभी खराब रहता है। इस बार एक ऐसा संयोग बना है, जिसमें आज भगवान शिव कुछ राशियों पर महरबान हो रहे है। इसी क्रम में आज (दिनांक 16 जुलाई 2018) का राशिफल कुछ इस प्रकार से है…16 जुलाई राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा जाने क्या कहती है आपकी राशि…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। गणेशजी की पूरी कृपा आप पर रहेगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। नौकरी- धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। आफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है। प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपना पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। खेलकूद और कला के क्षेत्र कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। संतानों के काम के पीछे खर्छ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। पड़ोशियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा होगा। लघु यात्रा की संभावना है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखने की गणेशजी की सलाह है। शिर दर्द तथा पेट सम्बंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आएगा। कोर्ट- कचहरी और नौकरी पेशा वालों से बचें ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी।

Related Articles

Back to top button