National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

17 साल में पहली बार राहुल ने फाइनल की महिला कांग्रेस कमेटी

दस्तक टाइम्स / एजेंसी
rahul-gandhiनई दिल्ली: 17 साल में पहली बार कांग्रेस की एक अलग ही तस्वीर नजर आई। पिछले दिनों पार्टी नेताओं से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी में अब सारे फैसले वे लेंगे और वही हुआ। राहुल ने औपचारिक तौर पर फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। 17 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि पार्टी की कोई कमेटी सोनिया गांधी के अलावा किसी दूसरे नेता ने फाइनल की है। महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर राहुल गांधी के हस्ताक्षर हुए हैं और कमेटी उन्होंने फाइनल की है। आपको बता दें कि अब तक ये फैसले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही करती आई थीं और किसी भी कमेटी पर उनके ही हस्ताक्षर होते थे लेकिन गत मंगलवार को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और चार राज्यों की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इन सभी को राहुल ने फाइनल किया। इसे कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत माना जा रहा है। कांग्रेस सांसद जनार्दन द्विवेदी ने इसे ऐतिहासिक बताया है। अभिनेत्री नगमा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button