अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, चार घायल

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य योबे में हुए एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। योबे में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के एक कमांडर येलवा डियो ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि योबे में एक बस अनियंत्रित होकर एक चलती ट्रक में जा घुसी।

सांकेतिक तस्वीर

अधिकारियों के अनुसार दोनों वाहनों में कुल 14 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार थे। सभी 17 सवारियों ने अपना दम तोड़ दिया। उन्होंने दुर्घटना का जिम्मेदार तेज रफ्तार में वाहन चलाए जाने को ठहराया और मोटर चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

Related Articles

Back to top button