फीचर्डव्यापार

20 साल की महिला व्यापारी से जल्द ही पीछे हो जायेंगे मार्क जुकरबर्ग!


वाशिंगटन : अमेरिका की रिएलिटी टीवी स्टार 20 साल की काइली जेनर सबसे कम उम्र की ‘सेल्फ मेड’ अरबपति बनने वाली हैं। फोर्ब्स ने यह जानकारी बुधवार को दी। काइली ने दो साल पहले फरवरी में काइली कॉस्मेटिक कंपनी बनाई और अब तक लगभग 63 करोड़ डॉलर के प्रॉडक्ट दुनिया में बेच चुकी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक टेलिविजन प्रोग्राम और बिजनेस से काइली की कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर हो गई है। जेनर का कंपनी पर पूरा मालिकाना हक है। इसकी शुरुआत 29 डॉलर के लिप किट से की गई थी।

लिप्स्टिक के मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे पहले पॉप्लयुर हुए। फोर्ब्स ने उन्हें अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया। अगर ऐसी ही वृद्धि चलती रही तो आगे के 3 वर्षों में वह मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ देंगी। कवर स्टोरी को ट्वीट करते हुए जेनर ने लिखा, ‘धन्यवाद फोर्ब्स, इस आर्टिकल और पहचान के लिए। मेरी किस्मत है कि मुझे जो अच्छा लगता है वह रोज करती हूं।

Related Articles

Back to top button