मनोरंजन

20 साल बाद IIFA में रेखा ने दिखाया अपना जलवा, अपने डांस से हिला डाला पूरा स्टेज

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा की स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड इंतजार कर रहा था वहीं उनके फैंस को भी इस मोमेंट का इंतजार था। अब यह इंतजार आइफा अवॉर्ड नाइट में खत्म हुआ चूंकि इस समारोह में रेखा ने स्टेज पर परफॉर्म किया। खास बात यह है कि, रेखा ने लगभग 20 सालों बाद स्टेज पर परफॉर्म किया है।

जी हां, रेखा ने करीब 20 सालों बाद स्टेज पर परफॉर्मेंस दी है। दरअसल, आइफा अवॉर्ड समारोह बैंकॉक में चल रहा है। इस अवॉर्ड नाइट में जहां एक ओर यंग एक्टर्स अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स ने अडियंस का मन मोह रहे थे वहीं, बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा की परफॉर्मेंस भी हुई।

 

रेखा जैसे ही स्टेज पर आई तो तालियों से उनका स्वागत किया गया। खास बात यह थी कि रेखा ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के मशहूर गीत सलाम-ए-इशक पर डांस किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और विनोद खन्ना थे।

रेखा की परफॉर्मेंस के बाद श्रद्ध कपूर ने रेखा के पैर छुए और बाकी एक्टर्स ने भी रेखा रेखा की इस परफॉर्मेंस को खूब सराहा।
परफॉर्मेंस के बाद रेखा संग करण जौहर, बॉबी देओल, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और रीतेश देशमुख को देखा जा सकता है।

अब जब स्टेज पर रेखा हो तो बाकी एक्टर्स बिना डांस किए भला कैसे रह सकते थे। सभी ने रेखा के साथ ठुमके लगाए।
अवॉर्ड नाइट में शामिल होने वाली कई सेलिब्रिटी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी। इनमें सबसे बड़ा नाम रेखा का रहा। जब लोगों को मालूम चला कि आज की रात रेखा स्टेज पर डांस परफॉर्म करने वाली हैं तो लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई। सभी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करने लगे।

वह बेहद खास रहा। जी हां, रेखा ने IIFA अवॉर्ड नाइट में ऐसा डांस किया कि महफिल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने बॉलीवुड की शानदार फिल्म ‘मुगले आजम’ के गाने ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ और फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के गाने ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां’ पर परफॉर्म किया। रेखा परफॉर्मेंस देने के लिए जैसे ही स्टेज पर उतरी वहां मौजूद लोगों की आंखें उन्हीं पर टिकी रह गई।

उम्र के इस पड़ाव में रेखा का बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देखकर लोग ताज्जुब करने लगे। बता दें न केवल डांस में बल्कि अपनी लुक्स को लेकर भी रेखा ने लोगों का दिल जीत लिया। वह स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। मालूम हो बीते दिनों IIFA अवॉर्ड नाइट में रेखा की परफॉर्मेंस को लेकर खुलासा हुआ था। बस तभी से उनके फैंस उन्हें इस अंदाज में देखने के लिए बेकरार थे।

गौरतलब हो रेखा ने तकरीबन 20 साल के बाद स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दी है। इससे पहले उन्होंने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने ‘ये क्या शहर है दोस्तों’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘दिल चीज क्या है’ गानों पर ठुमके लगाए थे।
बताना चाहेंगे कि रेखा की इस परफॉर्मेंस पर IIFA ने खुशी जताई। साथ ही अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘हमारे लिए इससे बड़ी बात और कोई हो ही नहीं सकती। रेखा जी ने 20 साल बाद हमारे लिए स्टेज पर डांस किया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।’

Related Articles

Back to top button