मनोरंजनव्यापार

2018 में दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाएं, कैटरीना का नहीं है कहीं नाम

नई दिल्ली। कहते हैं कि भगवान नें अगर दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज़ कुछ बनाई है तो वो है महिला। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है, सभी लोगों को यह जिज्ञासा रहती है की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहाँ की होंगी, किस देश की होंगी? महिलाएं अक्सर अपनी सुन्दरता और साज-सज्जा पर काफी ध्यान देती हैं, दुनिया में अगर महिलाएं ना होतीं तो दुनिया कितनी बेरंग होती या शायद होती ही नही। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत महिलाओं के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आप इस साल की दुनिया भर की सबसे खूबसूरत महिलाओं के बारे में जानते हैं। यूं तो दुनिया में बहुत सी महिलाएं हैं लेकिन हम आज एक ऐसी लिस्ट लाये हैं, जिसमे 2018 की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं का जिक्र किया गया है, यह लिस्ट सुन्दरता के साथ-साथ चतुरता और स्किल के आधार पर भी बनायी गयी है।
पहले नंबर पर हैं।
1- सेलिना गोमेज़
सेलेना गोमेज एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायक है, जिनकी गायकी का दुनिया के कोने-कोने तक हर कोई दीवाना है, 25 साल की सेलेना की मासूम शक्ल का भी हर कोई दीवाना है, अमेरिका में जन्मी इस खूबसूरत सिंगर/एक्टर को टॉप वन पर रखा गया है। सोशल नेटवर्किंग साईट इन्स्टाग्राम पर दुसरे नंबर पर अगर किसी के सबसे ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं तो वह सेलेना गोमेज के हैं, इनसे पहले बस इन्स्टाग्राम पेज के ही फोल्लोवेर्स हैं। इंग्लिश पॉप सेंशेसन सेलेना गोमेज़ के लाखों नही करोड़ो दिवाने हैं सेलेना नें बेहद छोटी सी उम्र में नाम और शोहरत हासिल की है और आज दुनिया की सबसे पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। इसी के साथ ही आपको बता दें की सेलेना का नाम इस साल की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी शुमार है।
2-पिया अलोंजो
पिया अलोंज़ो वर्टज़बैच फिलिपिन्स की एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्हें प्रोफेसनली पिया रोमेरो के नाम से जाना जाता है, सुंदरता रानी है और मिस यूनिवर्स 2015 का ताज पहनाया गया था। पिया जन्म जर्मनी में हुआ था उसके बाद वह फिलिपिन्स चले गयी थी। पिया को इस लिस्ट में नंबर 2 पर रखा गया है।पिया अलोंजो को पिया रोमेरो के नाम से भी जाना जाता है पिया अलोंजो एक अभिनेत्री होने के अलावा मॉडल और टीवी होस्ट भी हैं। इसी के साथ ही आपको बता दें की ये फिलिपियन ब्यूटी साल 2018 की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकीं हैं।
3- एमिलिया क्लार्क
एमिलिया क्लार्क एक इंग्लिश अभिनेत्री हैं, जो की गेम्स ऑफ़ थ्रोन में उनकी भूमिका के लिए प्रसिद्द हैं, इस भूमिका के लिए उन्हें नाटक श्रृंखला में सहायक अभिनेत्री के लिए एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, एमिलिया दुनिया की तीसरी खूबसूरत महिलाएं है।
गेम ऑफ थ्रोन एक्ट्रेस एमिलिया क्लॉर्क दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं गेम ऑफ थ्रोन सीरीज के अलावा भी एमिलिया कई पॉपुलर इंग्लिश ड्रामा सीरीज़ में नज़र आ चुकी हैं।
4 – एम्बर हर्ड
एम्बर लौरा हर्ड एक अमेरिकन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना डेब्यू “फ्राइडे नाईट लाइट” से किया था, एम्बर लौरा हर्ड ने 2013 में शादी कर ली, अपने अब तक के कैरियर में एम्बर लौरा हर्ड ने 39 मूवीज के साथ 9 टेलीविज़न शो किये हैं। फ्राइडे नाइट लाइट्स एक्ट्रेस एम्बर्ड हर्ड हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं स्टेप फादर, नेवर बैक डाउन जैसी कई फिल्में कर चुकी अमेरिकी एक्ट्रेस एम्बर्ड हर्ड इस साल की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में टॉप 4 में शामिल हैं।
5- एड्रिना लिमा
एडरिआना लिमा ब्राजील की एक्ट्रेस और मॉडल है, विक्टोरिया के सीक्रेट एन्जिल के रूप में प्रसिद्द लिमा को दुनिया की पांचवीं खूबसूरत महिला कहा गया, 2016 में उन्हें कमाई के मामले में दूसरी नंबर पर रखा गया था, लिमा की शादी हो चुकी है और इस एक्ट्रेस के दो बच्चे भी हैं। लिमा को इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रखा गया है। एड्रिना लिमा विक्टोरिया सीक्रेट ऐंजल के नाम से भी जानी जाती हैं और इसी के साथ मशहूर हुईं। एड्रिना लिमा नें महज़ 15 साल की उम्र में सुपर मॉडल का खिताब हासिल किया और दुनिया की सबसे महंगी मॉडल्स में से एक हैं एड्रिना लिमा इसी के साथ ही दनिया की 5वीं सबसे खूूबसूरत महिला हैं।
6- प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, प्रोडूसर और सिंगर हैं, बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका की पकड़ हॉलीवुड पर भी है, हॉलीवुड मूवी बेवाच में प्रियंका काम कर चुकी है, जिसमे लीड रोल में ड्वेन जॉनसन ( रॉक) थे, 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज भी प्रियंका चोपड़ा पहन चुकी हैं, तमिल फिल्मों से कैरियर शुरुआत करने वाली प्रियंका को दो बार पीपुल चॉइस अवार्ड भी मिल चूका है, इस अवार्ड के साथ वह पहली ऐसी भारतीय महिला बनी जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। उनकी सफल फिल्मो में बर्फी, डॉन, बरसात हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तारीफ बटोरने वाली इस एक्ट्रेस को छठे नंबर पर रखा गया है।
7- पिक्सी लॉट
पिक्सी लोट इंग्लिश सिंगर, एक्ट्रेस और गीतकार हैं, पांच साल की उम्र से ही पिक्सी ने गायकी शुरू कर दी थी, 18 अवार्ड में नामित होने के साथ पिक्सी ने सात अवार्ड जीते हैं, ‘बॉयज एंड गर्ल्स’ पिक्सी की बहुत ही ज्यादा चर्चित एल्बम है। बहुमुखी प्रतिभा की धनवान होने की वजह से पिक्सी को इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है। इंग्लिश सिंगर, सॉंग राइटर, और एक्ट्रेस पिक्सी लॉट दुनिया की सबसे आकर्षक महिलाओं में से एक हैं यूके की ये सिंगर हालही में साल 2018 की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।
8 -लीज़ा सोबेरानो
आशा एलिजाबेथ सोबरानो एक फिलिपिनो-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल हैं, लिजा को इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर रखा गया है। टेलीविज़न इंडस्ट्री से लिजा ने ग्लैमर में कदम रखा था। फिलिपिन की एक्ट्रेस लीज़ा सोबेरानों दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में टॉप 8 में शामिल हैं।
9- दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा बॉलीवुड में ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था, जो की सुपरहिट फिल्म थी, इस फिल्म में दीपिका के साथ मुख्य किरदार शाहरुख़ खान ने निभाया था, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण बेहद ही खूबसूरत हैं और दीपिका की खूबसूरती और बोल्ड लुक की वजह से दीपिका को इस लिस्ट में नौवे नंबर पर रखा गया है।
10-नाना इम जिन आह
एन. इम जिन आह को इस लिस्ट में दसवें नंबर पर रखा गया है, एन. इम जिन आह साउथ कोरियन एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल हैं, एन. इम जिन आह की फिल्मो के साथ-साथ टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी अच्छी पहुँच है, एन. इम जिन आह को अक्सर नाना के नाम से पुकारा जाता है, इस कोरियन गर्ल को दुनिया की दसवीं सबसे खूबसूरत महिला कहा गया है। चीनी एक्ट्रेस नाना इन जिन आह नें कई चीनी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दिवाना बना रखा है नाना 2018 की दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button