BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

मक्का-मदीना में लगाया गया 24 घंटे का कर्फ्यू

मक्का-मदीना में लगाया गया 24 घंटे का कर्फ्यू

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सऊदी सरकार ने मक्का और मदीना में 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, “कर्फ्यू दो शहरों के सभी हस्सों में लागू होगा, लोगों के आने जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है।”

अधिकारी ने कहा, मक्‍का और मदीना में रहने वाले लोगों को सिर्फ जरूरी चीजों की खरीदारी करने के लिए घरों से निकलने की इजाजत दी गई है। वहीं इस कर्फ्यू से सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों को राहत दी गई है। यहां पहले ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया है। इसके अलावा साल भर चलने वाले उमरा और हज को भी फिलहाल निलंबित कर दिया है। यहां अधिकांश सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है।

दोनों शहरों के निवासियों को केवल तय समय सीमा हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आवश्यक सामान जैसे दवा संबन्धित और खाना संबन्धित समान लेने जाने अनुमति दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार तक इस महामारी से 1,885 लोग संक्रमित है और 21 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा 328 ऐसे लोग भी हैं, जो ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button