शिक्षक दिवस पर बागपत के 25 शिक्षकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।
Bagpat News: पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर 5 सितंबर शिक्षक दिवस को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जनपद के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान होता है। शिक्षा एक बेहतर कल की नियम है और शिक्षा से ही अच्छा समाज बनाया जा सकता है अच्छा राष्ट्र बनाया जा सकता है इसलिए शिक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए देश का भविष्य प्रदेश का भविष्य शिक्षक के हाथ में होता है।
शिक्षक दिवस पर बागपत के 25 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोरखपुर से प्रसारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों एवं उपलब्धियों को सामने रखा। विद्यालयों में नवाचार, बेहतर शैक्षिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए शिक्षकों को अपने कार्यों में नए प्रयोग करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से संबंधित फिल्म का भी प्रसारण किया गया।
जनपद के शिक्षक राज्यस्तरीय समारोह से सीधे जुड़े
बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण के दौरान जनपद के शिक्षक राज्यस्तरीय समारोह से सीधे जुड़े रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन और उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान को देखने के बाद जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की सेवाओं और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।
राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान होता है। शिक्षा बेहतर कल की नींव रखते है और शिक्षा से ही अच्छा समाज और अच्छा राष्ट्र बनाया जा सकता है। बच्चों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। हर बच्चे की क्षमता अलग होती है, इसलिए शिक्षक को उसकी प्रतिभा पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
विद्यालय में शिक्षक की सक्रियता का सीधा प्रभाव
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान उनके कार्यों को पहचान देने के साथ ही अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का अवसर है। विद्यालय में शिक्षक की सक्रियता का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और उनके भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की अपेक्षा की।
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में दिखा उत्साह
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय में किए गए कार्यों को जिला स्तर पर पहचान मिलना उनके लिए गौरव का विषय है। सम्मान से जिम्मेदारी भी बढ़ी है और वे विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रतिभा और सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीआईओएस राजीव कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षा समन्वयक डॉ सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।



