मनोरंजन

26 जनवरी से पहले तेजस्वी प्रकाश से लेकर रोमिल चौधरी ने देशवासियों को दिया खास संदेश

26 जनवरी को पूरे देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाने वाले हैं। इस दिन को सभी देशवासी पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाएंगे। आपको बता दें कि इसी दिन भारत में गणतंत्र और संविधान की स्थापना हुई थी। ये दिन हर देशवासी के लिए गर्व का दिन है। तो हमारी सेलेब्स इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखेते हुए कई टीवी सेलेब्स ने अपने फैंस को खास संदेश दिया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा —

रोमिल चौधरी
सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस में नजर आ चुके रोमिल चौधरी ने गणतंत्र दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि, किसी भी कीमत पर स्वतंत्रता का मोल नहीं किया जा सकता। इस गणतंत्र के लिए कोई क्या मोल नहीं चुकाएगा?

तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश टीवी की दुनिया मशहूर नाम है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए लिखा कि, स्वतंत्रता की कीमत सबसे ज्यादा होती है और हमने इसके लिए हमेशा बड़ी कीमत चुकाई है। हमे अभी भी समर्पण और हार का मार्ग नहीं चुनना चाहिए।

महिका शर्मा
अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कहा कि, हीरो वह होता है जिसे स्वतंत्रता महत्व पता होता है। अगर कोई दूसरों को आजादी नहीं देते वो खुद भी इसके हकदार नहीं होते।

पर्ल वी पुरी
पुरी ने कहा कि, जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

जेबी सिंह
भगवान की कृपा से भारत देश में बहुत कीमती चीजें हैं। इसमें भाषण की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता जैसी चीजे शामिल है।

Related Articles

Back to top button