अन्तर्राष्ट्रीय

26/11 के आठ वर्ष और पाक ने भारत पर लगाया युद्धवादी होने का आरोप

800x480_image60702155इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान जहां पर न जाने कितने आतंकी संगठन मौजूद है और जिसकी सच्‍चाई दुनिया में अब किसी से छिपी नहीं है उसने भारत पर नए तरह के आरोप लगाए हैं। पाक ने कहा है कि भारत की युद्ध को बढ़ावा देने की वजह से साउथ एशिया में रणनीतिक असंतुलन पैदा होगा।

भारत पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के पी-5 यानी पांच स्‍थायी सदस्‍यों के सामने भारत पर युद्धविराम तोड़ने आरोप भी लगाया।

यूएन के पी-5 देशों में अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। अजीज ने कहा कि भारत की सेनाएं लगातार युद्धविराम को तोड़ रही हैं।

भारत की सोच तबाही फैलाने वाली

पाक के विदेश कार्यालय के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने एक बयान में कहा कि अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस के प्रतिनिधियों को हकीकत के बारे में बताया गया है।

सरताज अजीज ने कहा कि भारत की युद्ध जैसी सोच साउथ एशिया के लिए एक बड़ा खतरा है। भारत की सोच को तबाही फैलाने वाला भी करार दिया गया है।

भारत बढ़ा रहा तनाव

सरताज अजीज ने भारत की ओर से 23 नवंबर को नीलम घाटी में हुए हमले के भी निंदा की। उन्‍होंने कहा कि भारत ने ऐसा करके वर्ष 2003 में हुए युद्धविराम समझौते का उल्‍लंघन किया है।

अजीज ने आरोप लगाया कि भारतीय सेनाओं ने एक एंबुलेंस पर भी हमला किया। उन्‍होंने कहा कि यह एंबुलेंस घायलों की मदद के लिए आई थी।

अजीज ने यूएन की सिक्‍योरिटी काउंसिल के सदस्‍यों को भी एक चिट्ठी लिख डाली है। उन्‍होंने कहा है कि भारत लगातार एलओसी पर तनाव को बढ़ावा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button